Saturday, September 21

दिल्ली-जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

देश में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में बारिश का रौद्र रूप दिख रहा है। कहीं बाढ़ से हालात है, तो पहाड़ों में लैंडस्लाइड आफत बन गई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से हालात विकट हो गए। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राज मार्ग -5 पर पहाड़ दरकने से 1 व्यक्ति की मौत होने के समाचार सामने आ रहे हैं। वहीं, 3 लोग घायल हो गए।

राज्य में अलग-अलग जगह लैंडस्लाइड के कारण वर्तमान में 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इसके अलावा किन्नौर जिले में बादल भी फट गया है। इससे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। लोगों के घरों में पानी घुस आया है।

उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट ​​खोले गए हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।भारतीय मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहां हुई है बारिश…

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा जिले में कहीं कही भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री श्रीगंगानगर में और सर्वाधिक सबसे न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री श्रीगंगानगर व बीकानेर में दर्ज किया गया है।

Exit mobile version