Saturday, September 21

दिल्ली डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज।

मानसून इन दिनों देशभर में पूरी तरह से सक्रिय दिख रहा है। कई राज्यों में तो बारिश ने तांड़व मचा रखा है। पानी का रोद्र रूप लोगों को डरा रहा है। केरल में आसमान से कहर बनकर टूटा है। भारी बारिश के बारण यहां 20 से भी ज्यादा लोगों के मौत हो होने के समाचार सामने आ रहे हैं, तो कई गांव पानी में बह गए हैं। यह हालात केरल के वायनाड के है, जहां पर तेज बारिश की वजह से देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 गांव बह गए। घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

जुट गया है बचाव दल
सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई है। साथ ही कन्नूर से बड़ी संख्या में सेना के जवान भी वायनाड के लिए रवाना हो चुके हैं। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। साथ ही एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि वायनाड के  मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि वर्ष  2019 में भी इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड की घटना हुई थी, इसमें कई लोगों की मौत हुई थी। कई घर तबाह हुए थे। कुछ लोग लापता भी हो गए थे।

सरकार ने की ग्रेनाइट खदानें बंद
लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण कक्ष बना दिया है। साथ ही आपतकालीन हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए।  

बारिश के चलते कोझिकोड जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, सभी ग्रेनाइट खदानों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने केरल सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Exit mobile version