Sunday, September 22

स्पोटर्स डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज।

पेरिस ओलंम्पिक में आज भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने कमाल दिखाते हुए जापान की पहलवान यूई सुसाकी को परास्त कर दिया। आज प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ था, इसमें फोगाट ने दमखम दिखाते हुए  अन्तरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं हारने वाली, चार बार की विश्व चैंपियन जापान की युई सुसाकी को हराकर महिलाओं की फ्री स्टाइल 50 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।  फोगाट ने सुसाकी को 2-0 से हराया।   

छह पहलवान दिखाएंगे दमखम
इस ओलंम्पिक में भारत के छह पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में जोर-आजमाइश करेंगे। इसमें सबसे खास यह बात है कि सभी पहलवान हरियाणा के हैं।

विनेश फोगाट- भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं विनेश फोगाट पेरिस में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में मुकाबला खेला। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में 48 किग्रा और टोक्यो 2020 में 53 किग्रा में भाग लिया था।

अंतिम पंघाल- बीते साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम पंघाल पहली बार ओलंपिक में भाग ले रही है।  पेरिस में महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में दिखाई देंगी।  

मैदान में यह चार भी है
इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अंशू मलिक (महिला 57 किग्रा), अंडर-23 विश्व चैंपियन रीतिका हुडा (महिला 76 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता निशा दहिया (महिला 68 किग्रा) अन्य भारतीय पहलवान हैं जो पेरिस में ओलंपिक में मुकाबले के लिए तैयार हैं।

इयमें महज एक पुरुष पहलवान हैं, अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक में एकमात्र भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान होंगे। 

Exit mobile version