Sunday, September 22

स्पोटर्स डेस्क, राजस्थान पल्स।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की दो कांस्य पदक दिलाने के बाद  शूटर मनु भाकर भारत वापस लौट आई है।  मनु भाकर के दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। जहां बड़ी संख्या में उनके परिवार लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार थे।

 इसके साथ ही उनके कोच जसपाल राणा और खेल प्रेमी भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। ढ़ोल नगाड़ों के साथ उनको फूल मालाओं लाद दिया।   इस दौरान मनु अपने पदक के साथ काफी खुश नजर आई। मनु के फैंस ने ढोल बजाकर, भाकर और राणा की तस्वीरों वाले बैनर लेकर झूम उठे। उन्होंने  भाकर की उपलब्धि का जश्न मनाया।

मनु भाकर ने इस साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर व्यक्तिगत और 10 मीटर मिश्रित पिस्टल इवेंट में कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ही इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। भाकर शनिवार को फिर से पेरिस वापस जाएंगी और रविवार को पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक होंगी।

Exit mobile version