Monday, September 23

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

पेरिस में होने वाले पैरा ओलिम्पिक में बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वो इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पैरा ओलिम्पिक में शामिल होने के लिए श्याम आज सुबह नई दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हो गए।     

इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्याम सुंदर को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वामी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए देश को पदक दिलाए।

संभागीय आयुक्त  वंदना सिंघवी ने भी दूरभाष के माध्यम से स्वामी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आपके साथ हैं।

स्वामी के कोच अनिल जोशी ने  बताया कि श्याम सुंदर सहित भारतीय टीम की रवानगी से पहले भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष  अर्जुन मुंडा, महासचिव   वीरेंद्र सचदेवा, बांसवाड़ा के संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव  सुरेंद्र सिंह गुर्जर व जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुधीश शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि 28 अगस्त से 5 सितंबर तक पेरिस में पैरा ओलंपिक आयोजित होगा। तीरंदाजी में भारत की तरफ से श्याम सुंदर टीम में प्रतिनिधित्व करेंगे। पैरालंपिक से पूर्व 15 दिन का फ्रांस में कैंप आयोजित किया जाएगा। श्याम सुंदर इससे पहले टोक्यो में हुए पैरा ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड रैंकिंग जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को पदक दिलवा चुके हैं।

Exit mobile version