Friday, April 11

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में कई संस्थाएं लगी है। इनमें मुम्बई-अहमदाबाद की श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट का रथ अपने आपमें सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस रथ में चांदी से निर्मित लोक देवता बाबा रामदेवजी की प्रतिमा है। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। यह रथ सेवा के लिए रवाना हो चुका है। बीकानेर में  कई स्थानों पर रथ का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। संस्था बीते 40 साल से सेवा कार्य कर रही है। ट्रस्ट की ओर से 7 सितंबर तक पैदल के रास्ते में शिविर चलाया जाएगा।

श्री बीकानेर ब्राह्मण स्वर्णकार सेवा ट्रस्ट की ओर से बीकानेर से 99 किमी दूरी पर खिदरत के समीप ही सेवा शिविर लगाया गया है। जहां पर चाय, नाश्ता, पानी, भोजन के साथ ही आराम करने समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा सेवा भी मौजूद रहेगी। इसके लिए बीकानेर से ट्रस्ट का रथ गाजे-बाजे के साथ रवाना किया गया था। रथ में बाबा रामदेवजी की चांदी की प्रतिमा विराजमान है। रथ का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।  इस मौके पर ट्रस्ट के  शिव कुमार सोनी, सदस्य धीरज कुमार सोनी, कैलाश सोनी, मयूर कुमार पटेल, कुमार महादेव व्यास, महावीर पारीक, गणेश कुमार सोनी, महेश कुमार सोनी, गणेश कुमार सोनी, राजेश सोनी, विजय सोनी, प्रेमरतन, बुलाकीदास सांखला, महेन्द्र शर्मा, विजय सोनी आदि शामिल हुए।

Exit mobile version