Monday, September 23

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

श्रावण माह का अंतिम सोमवार आज है। शिवालयों में विशेष पूजा-अभिषेक के आयोजन होंगे। बाबा भोलेनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। साथ ही शहर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। श्रावण माह में शिव भक्ति की सरिता बही। शिवालयों सहित सामूहिक रूप से भी अभिषेक पूजन के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर रिझाया। शिव भक्ति और आराधना का पर्व एक माह तक चला। आज विशेष पूजन-अनुष्ठान के साथ पूर्णाहुति होगी।

शहर में शिवाबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर, देवीकुंड सागर स्थित डूंगरेश्वर महादेव, लालगढ़ के मारकंडेश्वर, जैसलमेर रोड स्थित भूतनाथ, अन्त्योदय नगर के ब्रह सागर, जस्सूसर गेट बाहर रंगोलाई के रामेश्वरनाथ महादेव, श्रीरामसर रोड पर धरणीधर, महानंद महादेव, हर्षोल्लाव के अमरेश्वर, नत्थूसर गेट बाहर काशी-विश्वनाथ महादेव, जस्सोलाई स्थित जनेश्वर महादेव मंदिर परिसर, गोपेश्वर, फक्कडेश्वर, जंगलेश्वर, जबरेश्वर, आचार्यों की बागेची स्थित महादेव, गंगाशर में कैदारनाथ सहित मंदिरों में आज श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर पूजा-अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी।

पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन
शहर में कई स्थानों पर इन दिनों पार्थिव शिवलिंग निर्माण के अनुष्ठान चल रहे है। जिनकी पूर्णाहुति आज होगी। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन तालाबों पर किया जाएगा। पंड़ित अशोक बिस्सा के सान्निध्य में जस्सूसर गेट बाहर चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान की पूर्णाहुति आज होगी। इस अवसर पर अभिषेक पूजन और आरती की जाएगी। पंड़ित अशोक बिस्सा ने बताया कि पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन सागर स्थित सरोवर में किया जाएगा।

Exit mobile version