Saturday, September 21

कश्मीर। Rajasthan Pulse News

कश्मीर के श्रीनगर में स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा श्रद्धालुओं के लिए खुल गई है। दर्शनार्थियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। जानकारों के अनुसार इस बार बाबा बर्फानी की यात्रा डेढ़ माह तक चलेगी, यह 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। यात्रियों का पहला बालटाल और नुनवान शिविरों से रवाना हो गया है।

यह यात्रा 48 किमी नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से शुरू हुई। बाबा के दर्शन को जाने वालों के लिए यह दोनों ही मार्ग है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दोनों ही रास्तों पर सुरक्षा की नजर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री बेसिक शिवर से 4 हजार 603 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया है। इससे पहले दोपहर को कश्मीर घाटी में पहुंचने पर तीर्थयात्रियों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे।

Exit mobile version