Friday, April 18

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद जिले के मेहंदुरिया पंचायत के महिला पुरुषों ने आज राजसमंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दरअसल इन्होंने एक महिला पर हनी ट्रैप का आरोप लगाया है और कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया है कि एक महिला तीन – चार साल से क्षेत्र में अलग-अलग मकान में किराए पर रह रही है और वह युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनके वीडियो बनाती है, बाद में वीडियो से ब्लैकमेल कर उनसे रुपए वसूलती है। रुपए नहीं देने पर महिला युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराकर उन्हें परेशान कर रही है। लोगों ने बताया कि इस महिला के खिलाफ सांसेरा उप सरपंच ने थाने में रिपोर्ट देकर उसे गांव में नहीं आने के लिए पाबंद भी कर रखा है।



Exit mobile version