Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

भारत सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार सुबह नाथद्वारा पहुंची। उन्होंने यहां प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार रजाई, उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढय, सचिव लीलाधर पुरोहित, सीईओ चेतन त्रिपाठी, जिला कलेक्टर भवरलाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

वहीं मोती महल में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, वीरेंद्र पुरोहित, गोपाल जोशी, पंकज लोढ़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  दर्शनोउपरांत वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गई। बता दें कि वित्त मंत्री के दौरे के मध्य नजर उपखंड अधिकारी अजय सिंह को प्रोटोकॉल अधिकारी नियुक्त किया गया था व पूरे नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाए की गई थी।

Exit mobile version