Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

विगत दिनों राजसमंद शहर में हुई फायरिंग की घटना को लेकर राजसमंद पुलिस अलर्ट मोड पर है। और राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत कांकरोली थाना पुलिस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर गुंडो को फॉलो करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई को लेकर थानाधिकारी सोडा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम किशनलाल, विष्णु और प्रकाशचंद्र है। जो की सोशल मीडिया पर किंग खान नामक ग्रुप को फॉलो कर रहे थे, फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।

Exit mobile version