Saturday, April 19

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

सावन महीने में शिव भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न अभिषेक अनुष्ठान और कावड़ यात्राएं निकाल रहे हैं। बता दें कि आज राजसमंद जिला मुख्यालय पर एक अनोखी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधायक दीप्ति माहेश्वरी समेत करीब 2100 महिलाओं ने कावड़ लेकर शिरकत की।

इस दौरान राजनगर स्थित नर्बदेश्वर महादेव से कावड़ लेकर महिलाएं रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां भगवान का जलाभिषेक किया और जिले में खुशहाली की कामना की। यह कांवड़ यात्रा नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वाधान में निकाली गई। इस शोभा यात्रा में धार्मिक झांकियां डीजे बैंड सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस कावड़ यात्रा का रास्ते मैं पुष्प वर्षा और फलाहार वितरित कर स्वागत किया।

Exit mobile version