Saturday, September 21

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद के पिपलांत्री में आखिरकार पैंथर पिंजरे में कैद हो ही गया। बता दें कि कुछ समय से इस पैंथर का इलाके में आतंक बना हुआ था। वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने राजसमंद वन विभाग को पिंजरा लगाने के लिए कहा था जिसके बाद इलाके में दो से चार पिंजरे लगाए गए। और आज अलसुबह यह पैंथर पिंजरे में कैद हुआ।

वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस पैंथर का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। पकड़े गए पैंथर को लेकर राजसमंद डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पिंजरे में जो पैंथर कैद हुआ है वह मेल है। जिसकी उम्र लगभग 7 से 8 साल बताई जा रही है।

Exit mobile version