Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद के पिपलान्त्री पंचायत के भूडान गांव में देर रात पिंजरे में पैंथर कैद हुआ है। बता दें कि पिछले दिनों हुई दो मौत के बाद वन विभाग ने पिंजरे लगाए थे। उस दौरान एक महिला और एक पुरुष को पैंथर ने अपना शिकार बनाया था। इसके बाद लोगों के आक्रोश के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे और फिर गांव में लगाए पिंजरे में पैंथर कैद हो गया। अब स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पैंथर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Exit mobile version