Saturday, September 21

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके में स्थित लसानी गांव में एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाल काटे हुए कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया गया। बता दे की विवाहिता के साथ मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति और ससुराल वालों ने की है। दरअसल यह पूरा मामला कालबेलिया परिवार की विवाहिता से जुड़ा है। वही बताया जा रहा है कि विवाहित के किसी और के साथ चले जाने पर इसके साथ यह बदसलूकी की गई है। तो वही इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जिसके बाद देवगढ़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिला वह सात पुरुष शामिल है। वहीं इस कार्रवाई को लेकर देवगढ़ थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि राजसमंद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन पर मामले को गंभीरता से लिया गया और विशेष टीम का गठन करते हुए मौके पर दबिश देते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version