Saturday, September 21

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद जिला मुख्यालय पर जेसी के राजा के तहत 10 दिवसीय गणपति महोत्सव चल रहा है। इसी के चलते बीती रात सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय बाल कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। तो इस दौरान बाल कलाकारों को प्रमाण पत्र और दर्शकों ने नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंडाल में महाकाल की विशेष झांकी सजाई गई। जिसके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।

Exit mobile version