देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़
राजसमंद जिले में कावड़ यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार 36वें वर्ष कांकरोली के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से कुम्भलगढ़ स्थित परशुराम महादेव तक कावड़ यात्रा शुरू हुई। सोमवार को परशुराम महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ में कावड़ यात्रा का समापन होगा। इससे पहले कावड़ यात्रा की शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल, नगाड़ों ओर डीजे सहित बाबा बर्फानी की झांकी शामिल रही।
इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ ने महादेव के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर ने बताया कि कांकरोली शहर के वर्षों पुराने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से मेवाड़ के अमरनाथ परशुराम महादेव तक लगातार 36वें साल विशाल कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसमें करीब 151 कावड़िये कावड़ लेकर जा रहे हैं, जो कल सुबह भगवान परशुराम का जलाभिषेक करेंगे। राजसमंद झील को भरने के साथ ही सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
इस कावड़ यात्रा और कावड़ यात्रियों का रास्ते में जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे हैं। तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Tuesday, April 8