Saturday, September 21

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद जिले के देवगढ़ कस्बे में बुधवार को गुर्जर समाज की वाहन रैली और विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधि और समाज के हजारों सदस्य शिरकत करेंगे। देवसेना के प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने बताया कि 11 सितंबर को आंजना महादेव से वाहन रैली और शोभायात्रा शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई देवगढ़ में स्थित गुर्जर समाज के नोहरे में पहुंचेगी। जहां पर विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम मेंं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, भीम देवगढ़ विधायक हरि सिंह रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, मध्य प्रदेश देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष रघुवीर पटेल, मांडल विधायक उदय लाल भडाणा सहित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सरपंच, समस्त समाज जन और देवसेना कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Exit mobile version