Saturday, September 21

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भीम के चुनाव बरार में चुनाव अधिकारी सुजीत त्रिपाठी व कमलापुरी गोस्वामी और पर्यवेक्षक शिवदास बैरागी के सानिध्य में निर्विरोध संपन्न हुए। बता दें कि निर्वाचित पदों पर हेमसिंह चौहान को सभाध्यक्ष बहादुर सिंह को उप सभाध्यक्ष, दलपत सिंह अध्यक्ष,  भंवर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धन्ना सिंह जूनी कोगती उपाध्यक्ष, राजू सिंह को मंत्री, दिलीप सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

तो वहीं जिला महासमिति के 20 सदस्यों का चयन किया गया। प्रदेश सदस्य के रूप में पांच सदस्यों का चयन किया गया। डाउसिंह, श्रीपाल सिंह, मधु सिंह, राजू सिंह, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, कालू सिंह, चंद्र सिंह, लोकपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Exit mobile version