Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा आज राजसमंद जिले के दौरे पर हैं। डिप्टी सीएम बैरवा सबसे पहले राजसमंद कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर राजसमंद अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर ने उनकी अगवानी की। जिला कलेक्ट्रेट पर पुलिस के जवानों ने उपमुख्यमंत्री बैरवा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तो वहीं इसके पश्चात जिला कलेक्ट्रेट पर उपमुख्यमंत्री बैरवा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधायक दिप्ती माहेश्वरी समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राजनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया। उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्र प्रेम और अपनत्व की भावनाओं को जागृत करना है।

Exit mobile version