Monday, September 23

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद जिला मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब असेंबली के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया और चार बच्चियां घायल हो गई। जिसमें दो बच्चियों को गंभीर चोटें आई, एक गंभीर घायल बच्ची को आरके जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायल छात्रा भाविका ने बताया कि आज नो बैग डे होने के कारण स्कूल के असेंबली हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। कक्षा 9 से 12 के करीब डेढ़ सौ बालक बालिकाएं हाॅल में बैठे हुए थे, तभी छत के प्लास्टर का मलबा गिरने से निकिता सेन, राज नंदिनी, भाविका और अक्षिता घायल हो गई। चारों घायल बच्चियों को स्कूल स्टाफ ने इलाज के लिए किशोर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अक्षिता की हालत गंभीर होने पर उसे आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश कहालिया ने बताया कि करीब 20 साल पुराने असेंबली हॉल का 2 साल पहले ही नगर परिषद के सहयोग से मरम्मत और प्लास्टर करवाया गया था। लेकिन आज दुर्भाग्यवश प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिरने से चार बच्चियों को चोटेंं आई है।

Exit mobile version