Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

प्रदेश भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 11 अगस्त से यह अभियान प्रारंभ होकर 13 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाकर के अभियान को सफल बनाया जाएगा। उसके बाद 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्थान पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। राजसमंद जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात प्रदेश भाजपा महामंत्री व सांसद दामोदर अग्रवाल ने राजसमन्द भाजपा की 10 अगस्त को वर्चुअल मीटिंग में सभी पदाधिकारियों से कही।

इस वर्चुअल मीटिंग में जिला प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने भी अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक सुनील गांधी ने अभियान को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के लिए मेरे साथ दो जिला सह संयोजक मोहन कुमावत व तनसुख सोनी को बनाया गया है। इसके साथ ही 23 ही मंडल में मंडल संयोजक व सह संयोजक बनाया गया है जो अपने अपने मंडल में इस अभियान को सफल बनाएंगे । इस वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व अपेक्षित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version