Saturday, September 21

देवेंद्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज भीलवाड़ा से उदयपुर जाते समय कुछ देर के लिए राजसमंद जिले के करजिया घाटी इलाके में रुके। यहां भाजपा नेताओं ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत स्वीकार किया और वो उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान भीलवाड़ा सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल भी उनके साथ रहे।

भाजपा नेता भीम सिंह, सीपी धींग, मदन सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह आदि नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर भेंंट की और मेवाड़ी पगड़ी और उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जल्द ही नाथद्वारा आने का आश्वासन दिया। इसके बाद वो उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गये।

Exit mobile version