Sunday, September 22

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। जिले के 980 बूथ पर भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में भाजपा जिले में 2 लाख 25 हजार सदस्य बनाएगी। पहले चरण में अभियान 21 सितंबर तक चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ में बताया कि पार्टी ने इस बार सदस्य बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए तीन अलग-अलग माध्यमों से सदस्य बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया है। इसमें मिस कॉल, क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से सदस्य बनाया जा रहा है। इसमें सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने और अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारियां देनी पड़ेगी।

भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहट ने भीम विधायक हरि सिंह रावत को मिस कॉल के जरिए फिर से पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर भीम विधायक हरि सिंह रावत, राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी, जिला प्रमुख रत्नीदेवी चौधरी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहरलाल जाट सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version