Saturday, September 21

देवेन्द्र शर्मा, राजस्थान पल्स न्यूज

राजसमंद जिले के देवघर थाना क्षेत्र के छोटी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची देवगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक बाला हैदराबाद का निवासी था जो की देवगढ़ के रहने वाले मदन सिंह के खेत पर मजदूरी का काम करता था।

आज वह सुबह खेत पर काम करने गया लेकिन नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वही देवगढ़ थाना पुलिस और  देवगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

Exit mobile version