Sunday, September 22

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राजसमंद में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। बता दें कि राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहट के राजनगर रोड स्थित कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

इस दौरान पूर्व महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व उपप्रधान भानू पालिवाल, जिला मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, जिला मंत्री प्रदीप खत्री, सम्पतनाथ, दिग्विजय, सरपंच अयन जोशी, खुशकमल, धीरज पुरोहित, भेरुलाल, विकाश, विनोद जोशी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version