Saturday, April 19

देवेंद्र शर्मा, राजसमंद, राजस्थान पल्स न्यूज़

राजसमंद जिला मुख्यालय पर सिविल लाइंस इलाके में स्थित राजसमंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के निवास पर करीब 7 फीट लंबा सांप नजर आने से वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना वन्य जीव प्रेमी सुरेश जोशी और सुनील को दी।

जिन्होंने मौके पर पहुंचकर 7 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू किया और उसे बोरी में बंद कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन इलाके में स्थित एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक के निवास पर 7 फीट लंबा सांप नजर आया। सांप काफी लंबा होने के कारण वन्य जीव प्रेमी सुरेश जोशी और सुनील ने मिलकर उसका रेस्क्यू किया।

Exit mobile version