Saturday, September 21

बीकानेर, राजस्थान पल्स न्यूज।

जिले में आज प्रदेश के मुखिया भजन लाल शर्मा सहित कई मंत्रियों का दौरा रहेगा। केन्द्रीय मंत्री यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।  

यह रहेगा सीएम का शिड्यूल
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज दोपहर 3:40 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 4:40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे नाल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे मूलवास हैलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से शा 5.10 बजे रवाना होकर शाम 5.15 बजे कार्यक्रम स्थल मूलवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां नवनिर्मित संत दुलाराम राजकीय चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। शर्मा शाम 6.15 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे और 6.20 बजे मूलवास हैलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 6.25 बजे यहां से रवाना होकर शाम 6.45 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से सीएम शाम  6.50 बजे नाल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कानून मंत्री आज बीकानेर में
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल संत दुलाराम कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रात्रि 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद रात 10:30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

आएंगे पर्यटन मंत्री शेखावत
कला एवं पर्यटन केन्द्रीय मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत आज दोपहर 3:40 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाम  4:40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शेखावत यहां से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मूलवास-सीलवा जाएंगे।  शेखावत शाम 6:15 बजे यहां से रवाना होकर देशनोक आएंगे और करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत शाम 8 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि दस बजे यहां से रवाना होकर रेलवे स्टेशन आएंगे। जहां से  शेखावत रेल मार्ग से दिल्ली जाएंगे।

Exit mobile version