Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

हरियाणा में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। इसको देखते हुए बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी ने इस चुनावी मैदान में दमखम दिखाने के लिए 40 स्टार प्रचारक उतारे हैं। इसमें राजस्थान से सीएम भजन और डप्टी सीएम दिया कुमारी सहित पांच नेताओं को कमांड सौंपी गई है। इसमें इस बार पार्टी आलाकमान ने जातिय समीकरण पर विशेष फोकस किया है। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश से पूर्व मुख्य वसुंधरा राजे को भी जिम्मा सौंपा गया है। वहीं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दलित वोटों को साधने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में 4 नेता शामिल हैं, मगर हरियाणा चुनाव में केवल एक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली हैं। इसकी वज़ह है हरियाणा में जाटों के बाद सबसे बड़ा दलित वोट बैंक।

शुरू से ही अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी बड़े दलित नेता के रूप में पेश करती आई है। बीते कार्यकाल में पीएम मोदी ने मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की थी कि बाबा साहेब अंबेडकर के बाद किसी सरकार ने पहली बार देश में दलित कानून मंत्री बनाया हैं। वहीं इस बार भी अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए अर्जुनराम मेघवाल को हरियाणा भेजा हैं।

यह है स्टार प्रचारक
राजस्थान से सीएम भजन लाल शर्मा के साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अब ये नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज़ से अलग-अलग सीटों पर इनकी सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएगी।

सीमावर्ती जिलों में सीएम शर्मा और वसुंधरा को जिम्मा
बीजेपी आलाकमान ने सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पड़ौसी राज्य होने की वजह से हरियाणा बॉर्डर के सात जिलों में आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान से हरियाणा के सात जिले सीमा साझा करते है। इसमें मुख्यतौर पर सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी और मेवात है। इन जिलों में प्रवासी राजस्थानी भी बड़ी संख्या में रहते है।

वसुंधरा को लेकर सवाल भी है?
पार्टी ने भले ही स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शामिल किया है, लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि क्या राजे हरियाणा में जाकर प्रचार करेगी? क्योंकि लोकसभा के चुनावों से यह बात सामने आई है, जब उन्हें स्टार प्रचारक बनाया लेकिन राजे ने अपने क्षेत्र झालावाड़-बारां तक में ही प्रचार किया था। 

दिया कुमारी का बढ़ा कद   
हरियाणा में होने वाले चुनावों में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी   स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा में करीब आधा दर्जन सीटों पर राजपूत मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। इस स्थिति में  प्रदेश का बड़ा राजपूत चेहरा होने की वजह से उन्हें जगह मिली है।

लेकिन चर्चा यह भी है कि पार्टी ने दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाकर उनका बढ़ाने की कोशिश की हैं। जहां तक बात राजपूत चेहरे की करें तो, वो    वसुंधरा राजे को भी इन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी जा सकती थी। वहीं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी औऱ जाट नेता सतीश पूनिया को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

Exit mobile version