Sunday, September 22

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

आरटीआई कार्यकर्ता और एडवोकेट गोवर्धन सिंह पर चल रहे मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग कई विधायकों ने उठाई है। भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, फलोदी विधायक पब्बाराम, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एडवोकेट गोवर्धन सिंह के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

इस पत्र के जरिए बताया गया है कि एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने पूर्व गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार और अपराधों को उजागर किया था जो राजस्थान की जनता जानती है। भाजपा नेताओं ने पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गोवर्धन सिंह के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया । इन मुकदमों की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए जो सीबीआई जांच से ही संभव है।

Exit mobile version