Saturday, September 21

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज।

संसद का मानसूत्र चल रहा है। आज भी प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने पूरजोर ढ़ग से वायनाड बारिश की तबाही और झारखंड के रेल हादसे पर चर्चा करने की मांग उठाई। तो आप पार्टी ने भी एलजी को बर्खास्त करने की मांग पर संसद के बाहर प्रदर्शन किया।  संसद में दिल्ली हादसे की गूंज रही।

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दिल्ली सरकार की शक्ति छीन ली गई है। वे एलजी के जरिए दिल्ली को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र से कई बार मांग करने के बाद भी कोचिंग संस्थानों को विनियमित नहीं किया गया। इसी का परिणाम है कि ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना में छात्रों की जान चली गई।  सरकार पर आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार की तानाशाही है।  आप सांसदों ने दिल्ली के LG को बर्खास्त करने की मांग की। आरोप था कि दिल्ली के कोचिंग हादसे के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

 वहीं माना जा रहा है कि  केंद्र सरकार आज 6 नए बिल पेश कर सकती है। इसमें 90 साल पुराना एयरक्राफ्ट एक्ट बिल-1934 बदला जा सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी।  

Exit mobile version