जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज़
प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण के लिए कानून बनाने की उठी मांग को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। वहीं कांग्रेस नेताओं का इस बारे में कानून या नीति लाने के बारे में कहा है कि ऐसी पहल वर्ग विशेष को निशाना बनाने की है। भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस बारे में कानून बनाने की मांग उठाई है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार हवामहल क्षेत्र विधायक बालमुकुंद आचार्य के इस बारे में बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘एक समुदाय विशेष में लोगों की चार बेगम और 36 बच्चे हैं, इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।’
इसके बाद हवामहल विधायक ने मीडिया के सामने भी कहा है कि ‘जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण कानून बनाया जाना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि की वजह से जो समस्याएं उत्पन्न होती हैं उनसे सब अवगत हैं और यह मांग आज से नहीं, बहुत समय से है। अब जिस प्रकार से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है वह विकास की गति में रुकावट बनी हुई है।’ उन्होंने कहा है कि ‘समृद्ध और विकसित देश बनाना है तो सभी की सहमति से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए, जो सभी के लिए हितकारी रहेगा। मैंने मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक ई रिक्शा चलाने वाले से बातचीत की तो पता चला कि उसकी 13 संतान हैं। एक बहन मेरे कार्यालय में आई थीं और कहा कि वह अपने पति की तीसरी पत्नी हैं और वह चौथी शादी करने जा रहा है उसे रोको। तब मैंने उससे कहा था कि अब तो कानून बन गया, आप पुलिस थाने जाओ, महिला थाने में जाओ।’
इससे पहले भजनलाल सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने भी कहा था कि केंद्र सरकार के स्तर पर प्रयास किया जा रहा है कि जिन जोड़ों के दो या तीन से अधिक बच्चे हैं उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
जनसंख्या नियंत्रण वृद्धि को रोकने के लिए कानून बनाने के समर्थन में भाजपा विधायकों की इन टिप्पणियों पर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा है कि ‘बीजेपी की वर्तमान सरकार राजनीतिक दृष्टिकोण से और किसी वर्ग विशेष को लक्षित करने के उद्देश्य से बात करती है। आज भी मुख्यमंत्री ने जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और अप्रत्यक्ष रूप से किसी एक विशेष वर्ग पर निशाना साधा है। अगर जनसंख्या नियंत्रण वृद्धि का कानून आया तो हम स्वागत करेंगे, लेकिन इनका उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण से अधिक किसी संप्रदाय विशेष को निशाना बनाने का है तो…अनुचित होगा।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Friday, April 18