Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद से ही भारतीय जतना पार्टी में उथल-पुथल चल रही है। पार्टी अभी लोकसभा चुनावों से उबरी नहीं कि अब उप चुनावों की चिन्ता सता रही है। यही वजह है कि आज एक अहम घटनाक्रम में राजस्थान से भाजपा के प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है।

जोशी आज इस बात को लेकर अलाकमान के पास पहुंच गए। यह बात अलग है कि सीपी जोशी का इस्तीफा मंजूर होता है या नहीं? लेकिन राजनीति के गलियारों में इसे लोकसभा चुनावों में राजस्थान में बीजेपी के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां पर बीजेपी के सामने उपचुनावों की चुनौती है। ऐसे में बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रखेगी।  सूत्रों की माने तो प्रदेशाध्यक्ष के लिए बीजेपी में लंबी सूची है। कई नाम संभावित है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार भी पूर्व की तरह आलाकमान अपने निर्णय सभी को चौंका सकता है।

Exit mobile version