Saturday, September 21

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल राठौड़ ने आज अपना पदभार संभाल लिया है। सुबह पूजा-पाठ करने के बाद राठौड़ ने पार्टी की कमान संभाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि वे धैर्यवान हैं। यदि धैर्यवान नहीं होते तो इतने दिन तक पार्टी का हाथ बंटाने का काम नहीं करते। सबको साथ लेकर चलने का काम करेंगे। ये बहुत मुश्किल काम है, लेकिन इसमें कई लोग फेल भी हुए हैं।

एयरपोर्ट से नाराज गर्ग वापस लौटे
एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने आज कई मंत्रियों को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को सीआईएसफ ने अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद जोगेश्वर गर्ग तो नाराज होकर एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए। वहीं मंत्री जोराराम कुमावत को करीब 20 मिनट के इंतजार के बाद एयरपोर्ट में एंट्री मिली। इससे पहले डिपार्चर गेट से उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा सहित कई मंत्री अंदर गए थे। सीआईएसफ का कहना था कि जिन लोगों के नाम हमारे पास हैं, केवल उन्हीं को अंदर जाने की अनुमति है।

Exit mobile version