दिल्ली। Rajasthan Pulse News
झारखंड में विधायक दल का हेमंत सोरेन को चुना गया है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अब सीएम भी सोरेन ही होंगे। अब चंपई सोरेन अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं, वहीं इसके बाद इंडिया गठबंधन की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने सोरेन के आवस से निकलने के बाद इस बात के संकेत दिए है।
ईडी ने किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि 31 मार्च को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सोरेन राजभवन गए थे और इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम की दौड़ में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम भी चर्चा में आया था। लेकिन अनुभव के आधार पर चंपई सोरेन को सीएम पद की कमान संभाली गई थी, जिन्हें झारखंड टाइगर के नाम से जाना जाता है।
हाल ही में 28 जून को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को रेगुलर बेल दी, जिसके बाद उसी दिन वो जेल से रिहा हुए है। ज्ञात रहे कि साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने प्रदेश की दो विधानसभा सीट दुमका और बरहेट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस,जेएमएम और आरजेडी गठबंधन की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।