Sunday, September 22

जयपुर, राजस्थान पल्स न्यूज।

राजस्थान विधानसभा में आज जब बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास बोल रहे थे, तो अध्यक्ष वासु देवनानी ने उन्हें नसीहत दी। देवनानी ने कहा-आप पर्ची देखकर बोलने की बजाय सीधे बात करें, तो जो विषय है उसके साथ न्याय होगा। उन्होंने विधायक व्यास को नियम 295 और पर्ची के माध्यम से बोलने का फर्क भी बताया। देवनानी ने कहा कि समझ से विषय को सदन में रखें तो उस विषय के साथ न्याय होगा।

निविदाकर्मियों का उठाया था मुद्दा

विधायक जेठानंद व्यास ने आज निविदाकर्मियों का मुद्दा उठाया था। जेठानंद ने उनकी वेतन विसंगतियों की बात को पर्ची के माध्यम से पढ़ा। तब देवानानी ने कहा कि आप जो पर्ची को बिना पढ़े विषय रखें।

Exit mobile version