नई दिल्ली। Rajasthan Pulse News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक ले रही है। संसद में उनका अभिभाषण शुरू हो चुका है। वहीं आप पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। आप पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि सीएम पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में पार्टी राज्यसभा में प्रदर्शन करेगी। संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा क सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही।
आजकल दुनिया में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और सप्लाई चेन को सुदृढ़ कर रही है। आज का भारत दुनिया को चुनौती देने नहीं, बल्कि समाधान देने के लिए जाना जाता है। हम कई समाधान दे रहे हैं। इसमें मोटे अनाज की पहुंच दुनिया में हो इसके लिए अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सर्विस सेक्टर को मजबूत करने में जुटी है। आज हर सेक्टर में भारत लीडर बन रहा है। इससे रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। बीते दस साल में सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए काम किया है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है।
सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम कर रही है। किसानों को 3 लाख 20 हजार करेाड़ की सम्मान निधि दे चुकी है। खरीफ फसलों के लिए MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की है। राष्ट्रपति बोलीं- मेरी सरकार का मत है कि दुनिया में निवेशकों को आकर्षित करने स्वस्थ्य स्पर्धा हो। सदस्यगण रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान दे रही है। मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Monday, April 7