Sunday, September 22

नई दिल्ली, राजस्थान प्लस डेस्क।

आज भारत सहित कई देशें में हवाई उड़ाने थमी हुई है। इसके लिए तकनीकी खराबी का कारण सामने आ रहा है। इसके चलते हवाई सेवा के पहिए थम गए हैं।

सूत्रों की माने तो आज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी क्लाउड सर्विसेज में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण भारत सहित दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उड़ाने प्रभावित हुईं। कुछ उड़ाने तो रद्द की गई है। कई अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरेगी। यही नहीं लंदन में शेयर बाजार, कई देशों में बैंकों में भी काम प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में इस तरह की परेशानी सामने आई है। उधर, कंपनी ने कहा है कि वो इस बात से अवगत है, उनकी कई टीमें इस समस्या का हल निकालने में जुटी है।    

हो रही है ऑनलाइन सर्विसेज प्रभावित

एक एयरलाइंस प्रतिनिधि के अनुसार उसकी कुछ ऑनलाइन सर्विसेज मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। बुकिंग, चेक-इन सर्विसेज सहित हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। एक दूसरी कंपनी का कहना है कि  वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट देने में तकनीकी समस्या आ रही है। हमारी टीम इसे सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या का समाधान हो जाने पर हम  सूचित कर देंगे। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं। गौरतलब है कि आज देश-विदेश की कई ऐसी कंपनियों में कामकाज प्रभावित हुआ है, जहां ऑन लाइन काम अधिक होता है। इसमें कई देशों में संचार माध्यम, टेलीकॉम कंपनियों का काम भी प्रभावित हुआ है।  

Exit mobile version