दरभंगा, राजस्थान पल्स न्यूज़
बिहार में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पर विकासशील इंसान पार्टी यानी (वीआईपी) के पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या किसी ने हत्या कर दी। घटना के बाद गांव के लोक सकते में है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 70 साल के सहनी का शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहनी जीरत गांव में अपने घर पर अकेले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनको पुत्र मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए थे। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। मिथिला रेंज के डीआईजी बाबूराम के अनुसार पुलिस को कई तरह के क्लू मिले हैं। कमरे में टेबल से 3 खाली ग्लास मिले हैं।
धारदार हथियार से मारा गया
पुलिस के अनुसार सहनी पर धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या की गई। उनके घर में सामान बिखरा पड़ा था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि संभवत चोरी की नियत से आए लोगों का सहनी ने चोरी का विरोध किया होगा, इस दौरान सहनी हत्या की जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। दरभंगा के एसपी इसका नेतृत्व कर रहे है।
घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार महागठबंधन में भी मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी शामिल है।
Trending
- आशापुरा मंदिर में हवन की पूर्णाहुति आज, चल रहा शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान
- वसुदेव कृष्ण धर्म सागर पंचाग का विमोचन राजगुरु स्वामी विशोकानंद महाराज ने किया
- कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का निधन, शहर में फैली शोक की लहर
- प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त बालक-बालिकाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार रुपए…
- प्रदेश में सर्दी बढी, कई जिलों में आसमान से बरसी राहत की बूंदें, जाने क्या है मौसम अपडेट
- बीकानेर में इन क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
- बिजली चोरी के मामले लोक अदालत में निपटाने का मौका, 22 को होगी आयोजित
- अनियमिताएं की मिली शिकायतें, डीजल पंप पर रसद विभाग की कार्रवाई
Sunday, April 13