Sunday, September 22

मुम्बई, राजस्थान पल्स न्यूज़

विवादों में उलझी ट्रेन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोरमा पर किसानों का धमकाने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोरमा रायगढ़ के महाड के एक होटल में नाम बदलकर ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि वो कल रात एक लड़के के साथ यहां पहुंची थी। वह लड़का मनोरमा का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने होटल से पूरी जानकारी जुटाई और रात करीब दो बजे उसे हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि मनोरमा एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था, जिसमें वो साफतौर पर पस्तौल दिखाकर किसानों को धमकाती नजर आ रही है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस ने 13 जुलाई को मनोरमा सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसमें आर्म्स एक्ट भी लगाया गया था। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद वो फरार हो गई थी।

जमीन पर कब्जा करने की नियत
लोगों का आरोप है कि मनोरमा ने किसानों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इसके लिए खेडकर परिवार ने बाउंसर की मदद भी ली थी। जमीन पर कब्जा करने की नियत से किसानों का धमकाया था। एक काश्तकार ने दावा किया है कि मनोरमा जबरदस्ती उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही हैं।

उधर, पुणे पुलिस ने 12 जुलाई को बताया था कि यह घटना बीते साल जून में धडावली गांव की है। उस किसानों की और से शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version