Sunday, September 22

नई दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण बुधवार यानी 18 सिंतबर को लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। आसमान में घटने वाली इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और यह सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक चलेगा यानी ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी।

जिस समय चंद्रमा पर ग्रहण लगेगा, उस वक्त भारत में सुबह हो जाएगी, इस कारण ग्रहण को देश में नहीं देखा जा सकेगा।

खगोलीय गतिविधियों का अध्ययन करने वाले वाज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

Exit mobile version