Sunday, September 22

इंफाल। राजस्थान पल्स न्यूज़
असम में बाढ़ प्रभावितों की सुध लेने के लिए आज कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम पहुंचे। वे मणिपुर का दौरा भी करेंगे। राहुल गांधी पहले असम के सिलचर पहुंचे। जहां पर उन्होंने फुलेरताल के थलाई इन यूथ केयर सेंटर में चल रहे राहत शिविर का दौरा किया। हिंसा प्रभावित यह क्षेत्र मणिपुर से सटता हुआ है। राहुल गांधी असम में करीब एक घंटे तक ठहरे। इसके बाद वे मणिपुर के जिरिबाम पहुंचे। ज्ञात रहे इससे पहले रात 3:30 बजे जिरिबाम के फिटोल गांव में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों के कैस्पिर (एंटी लैंड माइन वैन) पर फायरिंग की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

बाढ़ से इतने लाख लोग प्रभावित है
असम में आई बाढ़ आने से प्रदेश के 28 जिले प्रभावित है, जिनमे करीब 22.70 लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका बताई जा रही है। वहीं भूस्खलन और तूफान के कारण राज्य में कुल 78 मौतें होने की बात भी सामने आ रही है।

राज्यपाल से मिलेंगे राहुल
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर बाद चुराचांदपुर में मंडप तुईबोंग सहायता शिविर में जाएंगे। वे शाम को मोईरांग में फुबाला शिविर भी पहुंचेंगे। इसके बाद शाम करीब 6 बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर सकते है। वहीं दूसरी ओर पूरे दिन के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 6.40 बजे मीडिया से भी रूबरू होंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 5 जुलाई को हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। परिजन उनके गले से लिपटकर रोए। राहुल ने सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी।

Exit mobile version