Saturday, September 21

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज।

दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज आतिशी ने शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही आतिशी ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। इनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित सीएम रह चुकी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हुए। 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा सीएम होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी दिया है। क्योंकि यह 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।

आप विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम सीएम के रूप में फाइनल किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करने के साथ आतिशी को सीएम नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की थी। आतिशी के साथ आपा के 5 विधायक- गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे। बाकी 4 नेता केजरीवाल कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं।

अहलावत को आप विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में स्थान मिला है। आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्या ग्रहण कर ली थी। वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे।

Exit mobile version