Saturday, September 21

दिल्ली डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों रूस के दौर पर है। इस दौरान दूसरे दिन मॉस्को में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का विकास देखकर दुनिया आर्श्चय में है। उन्होंने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम आज के दिन भारत के पास है। उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनौती से लड़ना, चुनौतियां देना यह सब तो उनके डीएनए में है।

अमर प्रेम की कहानी है भारत-रूस का रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस का रिश्ता तो अमर प्रेम की कहानी है। यह एक अनोखा रिश्ता है। रूस सुख-दुख का साथी है। मोदी ने कहा कि वो अपने साथ देश की मिट्‌टी की महक लेकर आए हैं, साथ ही लाए हैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार भी लाया हूं। उनकी शुभकानाएं आपके लिए लाया हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि उनका प्रण था कि तीसरी बार सरकार में आने पर तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे
पीएम मोदी ने कहा 60 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत में कोई सरकार तीसरी बार चुनी गई है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, सिक्किम, उड़ीसा और अरूणाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे, जहां पर एनडीए गठबंधन बड़ी कामयाबी मिली है। भारत-रूस के रिश्ते अमर प्रेम की कहानी है। ये दिनों दिन बढ़ती रहेगी, सपनों को संकल्प में बदलती रहेगी। दुनिया की राजनीति के बदलते आयामों में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। साथ जब दुनिया पर संकट आता है तो सबसे पहले भारत पहुंचता है

Exit mobile version