दिल्ली डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों रूस के दौर पर है। इस दौरान दूसरे दिन मॉस्को में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का विकास देखकर दुनिया आर्श्चय में है। उन्होंने कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम आज के दिन भारत के पास है। उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनौती से लड़ना, चुनौतियां देना यह सब तो उनके डीएनए में है।
अमर प्रेम की कहानी है भारत-रूस का रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस का रिश्ता तो अमर प्रेम की कहानी है। यह एक अनोखा रिश्ता है। रूस सुख-दुख का साथी है। मोदी ने कहा कि वो अपने साथ देश की मिट्टी की महक लेकर आए हैं, साथ ही लाए हैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार भी लाया हूं। उनकी शुभकानाएं आपके लिए लाया हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि उनका प्रण था कि तीसरी बार सरकार में आने पर तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे
पीएम मोदी ने कहा 60 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत में कोई सरकार तीसरी बार चुनी गई है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश, सिक्किम, उड़ीसा और अरूणाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे, जहां पर एनडीए गठबंधन बड़ी कामयाबी मिली है। भारत-रूस के रिश्ते अमर प्रेम की कहानी है। ये दिनों दिन बढ़ती रहेगी, सपनों को संकल्प में बदलती रहेगी। दुनिया की राजनीति के बदलते आयामों में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। साथ जब दुनिया पर संकट आता है तो सबसे पहले भारत पहुंचता है
Trending
- विट्रिफाइड (फ्रोजन) भ्रूण प्रत्यर्पण तकनीक से पैदा हुआ देश का पहला घोड़े का बच्चा “राज-शीतल”
- चैक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में एक ही अभियुक्त को 5-5 महीने का कारावास
- घरेलू सिलेण्डर से कर रहे थे अवैध रिफिलिंग, मौके पर पहुंची रसद विभाग की टीम, किए आठ सिलेण्डर जब्त
- आदमखोर तेंदुआ विभाग की पकड़ से बाहर, अब सेना ने संभाली कमान
- आतिशी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, तीसरी महिला सीएम के रूप में सबसे युवा
- राजसमंद में अक्षम बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- लेबनान पेजर ब्लास्ट प्रकरण में एक भारतीय मूल के नागरिक का नाम आ रहा सामने, केरल प्रवासी बताया जा रहा है
- ‘एक देश, एक चुनाव’ पर राजसमंद दौरे के दौरान क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष देवनानी?
Saturday, September 21