Sunday, September 22

कोलकाता डेस्क, राजस्थान पल्स न्यूज।

ट्रेन डाक्टर दुष्कर्म और हत्या प्रकरण के विरोध में आज छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हावड़ा मैदान से सचिवालय तक मार्च निकाला है। इस बीच पुलिस उन्हें रोकने के लिए लाठीवार, आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का उपयोग किया है। आक्रोशित छात्रों ने संतरागाछी में पुलिस के बैरिकेट्स भी तोड़ दिए। कोलकाता में 8-9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कम और हत्या के विरोध में आज छात्र और मजदूर संगठन रैली निकाल रहे हैं। नबन्ना अभिजन मार्च निकाली जा रही है। पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच के सदस्य शामिल है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शकारियों के घायल होने की खबर है।  पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए राज्य सचिवालय नबन्ना के पास  क्रेन के जरिए भारी कंटेनर भी सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि प्रदर्शकारी आगे न बढ़ पाएं।

भाजपा प्रवक्ता ने ममता पर कसा तंज
इस प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि   “अगर देश में कोई तानाशाह है तो वो ममता बनर्जी हैं। सच सामने आना चाहिए, जांच एजेंसी सीबाई को ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर का पॉलीग्राफ टेस्ट करना चाहिए। उन्होंने ने रोष जताते हुए कहा कि सच को दबाया नहीं जा सकता और सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक ये लोग अपने पदों पर हैं और छात्रों को कुचल रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा  

Exit mobile version