Sunday, September 22

नई दिल्ली। Rajasthan Pulse News

किसानों के लिए खुश खबरी! केन्द्र सरकार ने खरीफ की 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूूल्य (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।

इसमें मुख्य रूप से रागी, बाजरा, बाजरा, मक्की और कॉटन शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार धान का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 300 रुपए तय किया गया है, जबकि पिछले बार से यह 117 रुपए ज्यादा है।

कपास का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य 7 हजार 121 रुपए होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7 हजार 521 रुपए होगा, यह पहले से 501 रुपए ज्यादा है। अश्विनी वैष्णव के अनुसार देश में 2 लाख नए गोदाम बनाए जाएंगे। नए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री का मानना है कि एमएसपी फसल की लागत का कम से कम 1.5 गुना होनी चाहिए।

यह है न्यूनतम समर्थन मूल्य…

किसानों को उनकी फसल पर मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटेड मूल्य है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर कोई असर नहीं पड़े और उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर न्यनतम समर्थन मूल्य तय करती है।

Exit mobile version