Sunday, September 22

दिल्ली, राजस्थान पल्स न्यूज़

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। वह 30 अगस्त को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने X अकाउंट पर दी ।

हिमंता ने लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता, चंपई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

16 अगस्त को चंपाई सोरेने के साथ JMM के विधायक समीर मोहंती, दशरथ गगराई, नीरल पूर्ती, चमरा लिंडा, रामदास सोरेन, संजीव सरदार और मंगल कालिंदी के BJP में शामिल होने की चर्चाएं होने लगीं। उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बता कर खारिज कर दिया।

Exit mobile version