Monday, September 23

दिल्ली डेस्क, राजस्थान पल्स।

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटो पर  विधानसभा चुनाव 18सितंबर को होगा मतदान। दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा और तीसरे चरण में 40 सीट के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त  राजीव कुमार अभी एक संवाददाता सम्मेलन ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणा में सभी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव  के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।  चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी है।  वहीं 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां एलजी प्रशासक हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम 8-9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और 12-13 अगस्त को हरियाणा गई थी।  हरियाणा में 2019 में पिछले विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा को 41 और जजपा को 10 सीट मिली थीं। 6 निर्दलीय और एक एचएलपी विधायक के साथ भाजपा ने सरकार बनाई। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि वह पांच साल कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

12 मार्च 2024 को जजपा और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। सैनी ने दावा किया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। बैठक  में भाजपा के 41 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हुए थे। बहुमत के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए था। हालांकि, राज्य में अभी अल्पमत की सरकार है।

Exit mobile version