Sunday, September 22

दिल्ली। Rajasthan Pulse News

देश के कई राज्यों में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में हीटवेव ने लोगों का जीना दुभर कर रखा है। लू के थेपेड़ों का दौर जारी है। राजस्थान के लगभग शहरों में अभी लू का दौर जारी है। भीषण गर्मी में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही गर्मी और जल जनित बीमारियां भी लोगों अपनी चपेट में ले रही है। वहीं देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो, मौसम विभाग ने करीब एक दर्जन राज्यों के लिए अभी भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल््रली,चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश के कुछ जिलों और ओडिशा, बिहार, जम्मू और झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया। वहीं सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दिन दिनों जबर्दस्त तप रही है। यहां तापमान का पारा बढ़ता जा रहा है, वहीं हीटवेट लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है।
अस्पतालों में हीटवेव से पीडि़त लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

यहां मानसून की दस्तक…
मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी, तो अन्य राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो रही है। असम में बाढ़ के हालात बताए जा रहे हैं, जहां इससे कई जिलों के लोग प्रभावित है।

Exit mobile version